{"_id":"69fc55d661f767c5020aaf24","slug":"shocking-double-violence-in-sheikhpura-woman-shot-husband-lynched-by-crowd-munger-news-c-1-1-noi1473-4252103-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति ने पत्नी को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पति को पकड़कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति ने पत्नी को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पति को पकड़कर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां प्रदीप ठाकुर ने अपनी पत्नी प्रतिमा देवी को गोली मार दी। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
अस्पताल में महिला का इलाज जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
बिहार के शेखपुरा में एक पति-पत्नी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पहले पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक के पास पति ने पत्नी पर बरसाईं गोलियां
घटना सिरारी थाना क्षेत्र के कैथवां गांव के समीप रेलवे फाटक के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवादा जिले के सुल्तानपुर गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदीप ठाकुर बाइक से पहुंचा और फिल्मी अंदाज में ई-रिक्शा से अपनी पत्नी 25 वर्षीय प्रतिमा देवी को नीचे उतार लिया। इसके बाद उसने कमर में छिपाकर रखे देशी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी को एक के बाद एक चार गोलियां मारीं।
आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को पीट-पीटकर मार डाला
गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पति को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने उससे हथियार छीन लिया और फिर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान प्रतिमा देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सुमका गांव की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।
मॉब लिंचिंग पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस ने मौके से पिस्टल और कई खोखे बरामद किए हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर घंटों तक मॉब लिंचिंग जैसी घटना होती रही, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंच सकी। जानकारी के अनुसार, अब तक मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों की न तो पहचान की गई है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद पियुष कुमार ने की है।
ये भी पढ़ें: सहरसा में मिड-डे मील खाने से 250 से अधिक बच्चे बीमार, मचा हड़कंप, गंभीर छात्र सदर अस्पताल रेफर
एसडीपीओ बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटना में प्रयुक्त हथियार और खोखे बरामद कर लिए गए हैं। मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।