फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding Car Collides Head-On With E-Rickshaw, Driver Killed, Five Seriously Injured

Bihar News: तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, चालक की मौत; पांच गंभीर घायल रेफर

Fri, 29 May 2026 12:39 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 12:39 PM IST
सार

Bihar: मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इंडिका कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत में चालक विभाष कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Speeding Car Collides Head-On With E-Rickshaw, Driver Killed, Five Seriously Injured
मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर मासूमगंज तरबना पोखर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इंडिका कार और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना की गश्ती टीम, सर्किल इंस्पेक्टर विवेक राज, थाना अध्यक्ष विपुल कुमार, पीटीसी जयवंत कुमार और चंदन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर निधि कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत धांधी बेलारी निवासी विष्णु देव यादव के 27 वर्षीय पुत्र विभाष कुमार के रूप में हुई है।

एक ही परिवार के तीन लोग घायल
हादसे में घायल पांच लोगों में असरगंज बाजार निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं, जिनमें 50 वर्षीय शांति देवी, उनकी बहू सोनी कुमारी और 32 वर्षीय पुत्र कुमार मार्तंड शामिल हैं। इसके अलावा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जाला दुर्गापुर निवासी 28 वर्षीय आलोक कुमार तथा 25 वर्षीय नीतीश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर
घायल नीतीश कुमार ने बताया कि सभी लोग ई-रिक्शा से सुल्तानगंज से असरगंज आ रहे थे। इसी दौरान मासूमगंज तरबना पोखर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही इंडिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी।


ये भी पढ़ें: शादी के 22 दिन बाद मौत ने छिनी जिंदगी, ससुराल जाते वक्त हादसे में युवक की मौत; दुल्हन की उजड़ी जिंदगी

अस्पताल में मचा कोहराम
इधर, मृतक की पहचान होते ही अस्पताल में परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। दुर्घटना की सूचना पर असरगंज बाजार, जलालाबाद और धांधी बेलारी से बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed