फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers Protest for Approach Road at Ghorghat, NH80 and Four Lane Blocked for Hours

Bihar News: सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, NH-80 और फोरलेन घंटों जाम; संपर्क पथ नहीं बनने पर फूटा गुस्सा

Fri, 10 Jul 2026 08:47 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 08:47 PM IST
सार

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड स्थित घोरघाट में संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 और फोरलेन सड़क को घंटों जाम रखा। प्रदर्शन के कारण दोनों मार्गों पर लंबा जाम लग गया। प्रशासन के समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है, लेकिन संपर्क पथ का निर्माण नहीं हुआ।
 

विज्ञापन
Villagers Protest for Approach Road at Ghorghat, NH80 and Four Lane Blocked for Hours
संपर्क पथ की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar News: मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड स्थित घोरघाट के समीप शुक्रवार को संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह करीब आठ बजे सैकड़ों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 और फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घोरघाट पुल के दोनों छोर और फोरलेन पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी। इस दौरान सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सड़क जाम के कारण दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वर्षों से मिल रहा सिर्फ आश्वासन, नहीं बना संपर्क पथ
ग्रामीणों का कहना था कि फोरलेन परियोजना शुरू होने के समय से ही वे संपर्क पथ निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन वर्षों से उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चार बार आवेदन सौंपा गया। इसके अलावा मुंगेर सांसद, एनएचएआई तथा मुंगेर और भागलपुर के जिलाधिकारियों को भी कई बार ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।
विज्ञापन


मिट्टी भरकर दिया भरोसा, फिर अधूरा छोड़ दिया काम
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में आंदोलन के दौरान निर्माण एजेंसी ने संपर्क पथ बनाने का भरोसा दिलाते हुए केवल औपचारिक रूप से मिट्टी भराई कर दी। इसके बाद फोरलेन निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ा दिया गया। अब परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन संपर्क पथ का निर्माण अब भी अधूरा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनों गांवों के लोगों को होगी बड़ी राहत
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संपर्क पथ बनने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को मुंगेर, भागलपुर और अन्य क्षेत्रों तक आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें लंबी दूरी का चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।


यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

पुलिस के वाहन भी जाम में फंसे, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
जाम के कारण कई पुलिस अधिकारियों के वाहन भी रास्ते में फंस गए, जिन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को निर्बाध रूप से गुजरने दिया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद काफी मशक्कत से जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed