फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   darbhanga bahadurpur bdo anand kumar vibhuti eou raid rented house documents search

बिहार: BDO आनंद कुमार विभूति के किराए के घर पर EOU की छापेमारी, दस्तावेजों और सामान की जांच; क्या हुआ बरामद?

Tue, 08 Sep 2026 10:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 08 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। टीम घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है।

विज्ञापन
darbhanga bahadurpur bdo anand kumar vibhuti eou raid rented house documents search
Breaking News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ. आनंद कुमार विभूति के दरभंगा स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित आवास पर पहुंची EOU की टीम घर के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी लेने में जुटी है। टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है। छापेमारी की कार्रवाई से आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन

सुबह-सुबह BDO के आवास पर पहुंची EOU की टीम

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम मंगलवार सुबह बहादुरपुर BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के किराए के आवास पर पहुंची। टीम ने घर की तलाशी शुरू कर दी है। आवास के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। EOU की कार्रवाई के दौरान टीम के अधिकारी घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

किस मामले में हुई छापेमारी, अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल EOU की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के आवास पर यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है। कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान टीम को क्या-क्या मिला है, इसकी जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed