{"_id":"6a18f6e87d3f1ff4c10d86c6","slug":"youth-brandishes-country-made-pistol-in-munger-video-goes-viral-munger-news-c-1-1-noi1377-4334953-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में खुलेआम हथियारबाजी! युवक का देसी पिस्तौल संग वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में खुलेआम हथियारबाजी! युवक का देसी पिस्तौल संग वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 29 May 2026 12:43 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:43 PM IST
सार
Bihar: मुंगेर के हवेली खड़गपुर क्षेत्र में एक युवक का देसी पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक हथियार से निशाना साधते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर युवक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
हथियार लहराता युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र से एक युवक द्वारा देसी पिस्तौल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में देसी पिस्तौल लेकर उसमें मैगजीन लगाते और दूसरे युवक की ओर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में मौजूद दूसरा युवक उसे ऐसा करने से किसी बड़ी घटना होने की आशंका भी जताता सुनाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद युवक लगातार हथियार लहराता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
गंगटा थाना क्षेत्र के पोकरी गांव का बताया जा रहा वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो गंगटा थाना क्षेत्र के पोकरी गांव का है। हालांकि, वीडियो कब का है इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। गुरुवार सुबह से यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ-साथ हथियार लहराने वाले युवक की पहचान में जुट गई है। बिहार में अवैध हथियारों के प्रदर्शन को लेकर पहले से सख्ती बरती जा रही है और पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
डीएसपी ने जांच के दिए निर्देश
इस मामले को लेकर हवेली खड़गपुर डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। संबंधित थाना को जांच का निर्देश दिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।