Bihar News: पंडई नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूबा, इलाके में मचा कोहराम
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में पंडई नदी में नहाने गया 14 वर्षीय रेहान गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक अपने स्तर पर किशोर की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।
दोस्तों के साथ नहाने गया था किशोर
जानकारी के अनुसार, खैरवा गांव निवासी जुल्फिकार अंसारी का 14 वर्षीय बेटा रेहान अपने दोस्तों के साथ बरगजवा गांव के पास पंडई नदी के पूर्वी छोर पर नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया और गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने काफी देर तक किशोर की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?
पुलिस पहुंची, एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि टीम के पहुंचने के बाद व्यवस्थित तरीके से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
ग्रामीणों ने उठाया सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर एसडीआरएफ टीम की व्यवस्था नहीं होने पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि नरकटियागंज में ही एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध होती तो नदी में डूबे लोगों की तलाश तुरंत शुरू हो सकती थी। फिलहाल टीम के आने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे राहत और बचाव कार्य में देरी होती है।