फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar liquor smuggling grp hawaldar woman home guard arrested hajipur vaishali News

बिहार में खाकी पर दाग: शराब तस्करी में जीआरपी हवलदार और महिला होमगार्ड गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

Tue, 20 Oct 2026 04:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

वैशाली के हाजीपुर जीआरपी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोप में एक हवलदार नरेंद्र कुमार सिंह और महिला होमगार्ड अर्चना कुमारी गिरफ्तार किए गए। वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई हुई। चार बैग से 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

विज्ञापन
Bihar liquor smuggling grp hawaldar woman home guard arrested hajipur vaishali News
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद खाकी वर्दीधारी ही शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए हैं। वैशाली जिले के हाजीपुर जीआरपी थाना क्षेत्र में ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के एक हवलदार और महिला होमगार्ड को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले का खुलासा हुआ। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो से खुला मामला
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में छपरा से हाजीपुर तक ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी पर जीआरपी हाजीपुर के प्रधान आरक्षी नरेंद्र कुमार सिंह और महिला होमगार्ड अर्चना कुमारी तैनात थे। हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद शराब से भरा बैग उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

जांच के दौरान जीआरपी ने दोनों कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए चार बैग बरामद किए गए। तलाशी लेने पर चारों बैग से कुल 36 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। इनमें 750-750 एमएल की 24 बोतल रॉयल स्टैग और 12 बोतल ऑफिसर्स चॉइस शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 27 लीटर आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

मामला दर्ज, दोनों आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए
इस मामले में जीआरपी थाना हाजीपुर में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में दो अन्य अज्ञात लोग भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान
गिरफ्तार आरोपितों में हवलदार-13 नरेंद्र कुमार सिंह (69 वर्ष), पिता स्व. जलेश्वर सिंह, निवासी सरहैया, थाना दरियापुर, जिला सारण (छपरा) और महिला होमगार्ड अर्चना कुमारी (24 वर्ष), पति विजय कुमार, निवासी मधुबनी, थाना सदर, जिला मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed