सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Five people drown in the Ganges River in Vaishali district search operations are underway

Bihar News: गंगा स्नान के दौरान परिवार के पांच लोग डूबे, एक किशोरी की मौत, दो लापता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी घाट पर रामनवमी के दिन गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। दो लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए, जबकि 16 वर्षीय किशोरी सीमा कुमारी की मौत हो गई। दो लोग अभी भी लापता हैं।

Bihar News Five people drown in the Ganges River in Vaishali district search operations are underway
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी घाट पर रामनवमी के पावन पर्व पर एक ही परिवार के पांच लोग गंगा स्नान के दौरान डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और खोजबीन शुरू की।

Trending Videos


बचाव और सुरक्षित निकाले गए लोग
स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी जान बच गई। हालांकि इस हादसे में 16 वर्षीय किशोरी सीमा कुमारी की मौत हो गई। तीन अन्य लोग अभी भी गहरे पानी में लापता हैं। उनमें बासु राय की पोती आंचल कुमारी (11) शामिल हैं और एक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान एक महिला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य चार लोग भी नदी में उतरे, लेकिन गंगा की तेज धारा और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण सभी पांच लोग डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस


पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और लापता महिलाओं की तलाश तेज कर दी गई है। हादसे के बाद मृतक किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग परिवार के दुख में शामिल होकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed