सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news liquor smuggler escaped by slipping off the handcuffs, creating a stir in the police department

Prisoner Escapes: बिहार में फिल्मी स्टाइल से कैदी हुआ फरार, हथकड़ी खोलकर चलती गाड़ी से कूद गया; पुलिस वाले दंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

जहानाबाद में पुलिस अभिरक्षा से एक शराब तस्कर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। काको बाजार में ट्रैफिक जाम के दौरान घटना हुई। एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस जांच और छापेमारी जारी है।

Bihar news liquor smuggler escaped by slipping off the handcuffs, creating a stir in the police department
कैदी हुआ फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जहानाबाद जिले में पुलिस अभिरक्षा से एक शराब तस्कर के फरार होने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। यह मामला काको थाना क्षेत्र का है, जहां जेल ले जाते समय आरोपी ने पुलिस को चकमा दे दिया।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए चालक और उपचालक सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में काको स्थित मंडल कारा ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस वाहन काको बाजार पहुंचा, वहां ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ी की रफ्तार धीमी हो गई। इसी दौरान दो आरोपियों ने मौका देखकर हथकड़ी ढीली कर ली और चलती गाड़ी से कूदकर भागने लगे।


पढ़ें: गवाही देने जा रहे पिता-पुत्र समेत तीन को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर; क्या विवाद से जुड़ा है मामला?

कैदियों को भागते देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत वाहन रोककर उनका पीछा किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा तस्कर भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। फरार आरोपी की पहचान कर्णाव कुमार के रूप में हुई है, जो ट्रक का उपचालक बताया जा रहा है।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा था, तभी रास्ते में एक कैदी फरार हो गया। उन्होंने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। बीच बाजार से कैदी के फरार होने की इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है और आम लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed