सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Arjun Kumar from Vaishali died in Dubai attack amid Iran US Israel war Hajipur news

Bihar News: वैशाली के अर्जुन की दुबई में मौत, युद्ध के बीच परिवार में कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में वैशाली जिले के खजबत्ता गांव निवासी अर्जुन कुमार की दुबई में मौत हो गई। अर्जुन दुबई में गैस पाइपलाइन का काम करने वाली कंपनी गैसफार में रिगर के तौर पर नौकरी कर रहे थे।

Bihar News Vaishali Arjun Kumar from Vaishali died in Dubai attack amid Iran US Israel war Hajipur news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में वैशाली जिले के एक युवक की जान चली गई है। वैशाली प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत स्थित खजबत्ता गांव निवासी अर्जुन कुमार की संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में मौत हो गई। अर्जुन दुबई में गैस पाइपलाइन का काम करने वाली कंपनी में काम कर रहे थे। परिजनों को सोमवार रात उनकी मौत की सूचना मिली।
Trending Videos


आखिरी बार पत्नी से हुई थी बात

परिजनों के अनुसार, अर्जुन की 28 फरवरी को अपनी पत्नी से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो सका। युद्ध के दौरान दुबई पर हुए हमले में उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। अर्जुन के कुछ रिश्तेदार भी दुबई में फंसे हुए हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई में नौकरी और कंपनी की जानकारी

अर्जुन कुमार, सुरेंद्र महतो के बेटे, लगभग तीन महीने पहले दुबई गए थे। एक एजेंट के माध्यम से उन्हें रिगर का काम मिला था। दुबई में गैस पाइपलाइन का काम करने वाली कंपनी गैसफार में वह नौकरी कर रहे थे। परिजन ने बताया कि शनिवार को अर्जुन से आखिरी बार बात हुई थी, फिर दो दिन बाद उनकी मौत की खबर मिली।

शव दिखाने में कंपनी की बाधा

परिजन का कहना है कि यूएई में उनके रिश्तेदारों ने शव दिखाने की बात कही, लेकिन कंपनी ने सुरक्षा और पुलिस क्लियरेंस न होने का हवाला देकर इनकार कर दिया। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस क्लियरेंस मिलने के बाद ही शव दिखाया जाएगा। फिलहाल घर वालों को यह भी पता नहीं है कि अर्जुन का शव कहां रखा गया है।

अनुबंध और परिवार के फंसे सदस्य

अर्जुन दिसंबर 2025 में नौकरी करने दुबई गए थे। कंपनी ने उन्हें दो साल के लिए काम के अनुबंध पर रखा था। जानकारी मिली है कि अर्जुन के साले रंजन कुमार और बहनोई अजय महतो भी दुबई में किसी साइट पर फंसे हुए हैं। परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। रंजन मुजफ्फरपुर जिले के महमदा और अजय चांदपकड़ी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed