{"_id":"698969e2426b3faad009df12","slug":"bihar-vaishali-police-arrived-at-the-accused-house-with-band-in-connection-with-woman-murder-case-hindi-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3931681-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सरिता प्रकाश हत्याकांड में फरार आरोपियों पर शिकंजा; पुलिस ढोल-बाजे के साथ पहुंची घर, चिपकाया इश्तिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सरिता प्रकाश हत्याकांड में फरार आरोपियों पर शिकंजा; पुलिस ढोल-बाजे के साथ पहुंची घर, चिपकाया इश्तिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Vaishali News: सरिता प्रकाश हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ढोल-बाजा के साथ घर पहुंचकर इश्तिहार चिपकाया। आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की की चेतावनी दी गई है। मामले में कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और छापामारी जारी है।
हत्या के आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के करताहा बुजुर्ग की नवविवाहिता सरिता प्रकाश की हत्या मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इस कड़ी में सारण जिले के हरिहरनाथ थाना की पुलिस ढोल-बाजा के साथ मृतका की सास और पड़ोसी के घर पहुंची और इश्तिहार चिपकाया।
आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की की चेतावनी
पुलिस ने मृतका सरिता प्रकाश की सास और पड़ोसी रीना देवी के घर इश्तिहार चिपकाने के बाद स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वे शीघ्र थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बीते 17 जनवरी की मध्यरात्रि करताहा बुजुर्ग निवासी नवविवाहिता सरिता प्रकाश की हत्या कर उसके शव को स्कॉर्पियो से हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार स्थित घर पर फेंक दिया गया था। शव फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिससे मामला चर्चा में आया।
पिता की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में सरिता प्रकाश के पिता ने मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ हरिहरनाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्युष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।
पढ़ें- Aniruddhacharya Ji: श्रीमद्भागवत कथा में भगदड़, आचार्य अनिरुद्धाचार्य भी समझ नहीं सके; बिहार में कहां हुआ ऐसा?
वाहन बरामद, कई आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव फेंकने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से बरामद किया। बीते दिनों मुख्य आरोपी और मृतका के पति सत्येंद्र कुमार को खगौल, पटना से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मृतका के भैसूर जीतन सिंह, उनके पुत्र प्रिंस कुमार और राकेश कुमार, साथ ही दरोगा संतोष रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
दरोगा की गिरफ्तारी के बाद निलंबन
गिरफ्तार दरोगा संतोष रजक मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर कांटी थाना में पदस्थापित थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाने के साथ-साथ लगातार छापामारी और सूचना संग्रह कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन