सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali Shots Fired in Land Dispute in Vaishali hajipur news bihar police

Bihar News : 10 राउंड फायरिंग से दहला बिहार, महिला को लगी गोली, धमाकों की आवाज सुन किसान की थम गई सांस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी हो गई। घटना में 45 वर्षीय गीता देवी के सिर में गोली लग गई, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर 65 वर्षीय किसान राजदेव सिंह को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar Vaishali Shots Fired in Land Dispute in Vaishali hajipur news bihar police
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि गोलीबारी की आवाज सुनकर एक बुजुर्ग किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के सिर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल महिला की पहचान 45 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है, जो तेज नारायण सिंह की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि उनके सिर के बाईं ओर गोली लगी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के दौरान हुई गोलीबारी की तेज आवाज सुनकर 65 वर्षीय राजदेव सिंह को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजदेव सिंह स्वर्गीय जुलुम धारी सिंह के पुत्र थे और पेशे से किसान थे। वह अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक युवक पर लगा गोलीबारी का आरोप

इस मामले में अनिल सिंह के पुत्र मनीष कुमार को आरोपी बनाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर करीब 10 राउंड गोली चलने के निशान मिले हैं। गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य और नमूने एकत्र कर रही है।

पूर्वजों की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों के अनुसार, विवाद उनकी पूर्वजों की जमीन को लेकर चल रहा था। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह एक बथान है। बताया गया कि करीब छह महीने पहले कोर्ट ने इस जमीन का फैसला उनके पक्ष में सुनाया था। घटना के समय परिवार के लोग उसी जमीन पर कुछ काम कर रहे थे, तभी विवाद बढ़ गया और हिंसा में बदल गया।

इलाके में पुलिस का कैंप, आरोपी परिवार फरार

घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपियों का परिवार गांव छोड़कर फरार बताया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस बोली- स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

बिदुपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद मारपीट और गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि घायल लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed