सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vigilance Bureau Catches Sub Inspector Accepting 15 thousand Bribe in Vaishali Hajipur news

Bihar News चार दिन बाद भी निगरानी की दूसरी बड़ी कार्रवाई, एसआई 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार; विभाग में हलचल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली में निगरानी टीम ने पातेपुर थाना के एसआई को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाकर की गई।

Bihar Vigilance Bureau Catches Sub Inspector Accepting 15 thousand Bribe in Vaishali Hajipur news
गिरफ्त में दरोगा।
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले में निगरानी टीम ने बीते चार दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए पातेपुर थाना में तैनात एसआई अखिलेश सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 26 मार्च को खनन विभाग कार्यालय में छापेमारी कर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित दो कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, दरोगा अखिलेश सिंह ने केस डायरी लिखने के लिए चंदन कुमार से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में चंदन कुमार ने निगरानी विभाग, पटना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी सत्येंद्र कुमार राम के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया और जाल बिछाकर आरोपी दरोगा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सत्येंद्र कुमार राम ने बताया कि पातेपुर थाना कांड संख्या 84/26 और 85/26 काउंटर केस से संबंधित केस डायरी लिखने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


ये भी पढ़ें- Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट

खनन विभाग में भी हुई थी कार्रवाई
गौरतलब है कि 26 मार्च को निगरानी टीम ने खनन विभाग कार्यालय में छापेमारी कर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई बिदुपुर प्रखंड के माइल गांव स्थित मीनाक्षी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राजीव कुमार के स्टाफ की शिकायत पर की गई थी।

सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार डाटा एंट्री ऑपरेटर की पहचान मोतिहारी जिले के कालू पाकड़ निवासी रमन प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार रोशन के रूप में हुई, जबकि परिचारी प्रमोद कुमार छपरा जिले के टरवा मगरपाल निवासी स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed