फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   east champaran ghorasahan crime case mute deaf woman accused arrested

बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; अहमदाबाद भागने की तैयारी में था

Sat, 29 Aug 2026 10:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 29 Aug 2026 10:38 AM IST
सार

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर शाम गांव के पास एक बगीचे में होने की बात कही गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी शेख परवेज को बलान चौक के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
east champaran ghorasahan crime case mute deaf woman accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर शाम गांव के पास स्थित एक बगीचे में होने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है।

विज्ञापन

पीड़िता की मां के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पीड़िता की मां के आवेदन पर घोड़ासहन थाना में कांड संख्या 342/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों समेत अन्य माध्यमों से छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख परवेज, पिता खोभारी मियां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी के फरार होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वह अहमदाबाद भागने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद भागने की तैयारी कर रहा था आरोपी

तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाना क्षेत्र के बलान चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मेडिकल जांच और एफएसएल जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बगीचे में बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकता है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस ने मामले की जांच को प्राथमिकता देते हुए सभी पहलुओं से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed