सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Youth Tried to Take Girl to Nepal After Trapping Her in Love Trafficking Bid Foiled at Border

प्रेम जाल में फंसाकर नेपाल ले जा रहा था युवक, बॉर्डर पर लड़की सुरक्षित रेस्क्यू, मानव तस्करी की कोशिश नाकाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिग को नेपाल ले जा रहे युवक को पकड़ लिया। संयुक्त कार्रवाई में लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर मानव तस्करी की संभावित घटना को टाल दिया गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर आगे की जांच जारी है।

Youth Tried to Take Girl to Nepal After Trapping Her in Love Trafficking Bid Foiled at Border
एसएसबी के गिरफ्त में नाबालिग लड़की - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के रक्सौल स्थित मैत्री ब्रिज के पास गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश को समय रहते विफल कर दिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसएसबी चेक पोस्ट और 47वीं वाहिनी के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इस कार्रवाई से संभावित तस्करी की घटना टल गई।
Trending Videos


पूछताछ में उलझा आरोपी
प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना नाम साहिल अंसारी बताया, जो हरसिद्धि थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके साथ मिली नाबालिग लड़की भी उसी इलाके की रहने वाली है। पूछताछ के दौरान युवक के जवाब बार-बार बदलने और संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर सुरक्षाबलों को शक हुआ, जिसके बाद लड़की को तत्काल सुरक्षा में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर घर से भगाया
महिला सुरक्षाकर्मियों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से जब नाबालिग की काउंसलिंग की गई, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे प्रेम संबंध और शादी का वादा कर उसे घर से भगाया था। दोनों के बीच पिछले 7-8 महीनों से बातचीत हो रही थी। लड़की के अनुसार, आरोपी तीन दिन पहले उसे घर से लेकर नेपाल चला गया था, जहां उसे एक किराए के मकान में रखा गया। इसके बाद उसे अहमदाबाद ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

पहले से दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया, जिन्होंने पहले ही हरसिद्धि थाना में लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। इस जानकारी के बाद मामला और गंभीर हो गया।

ये भी पढ़ें- बयान पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले- 'गिद्धों' से बेटियों को बचाना ही मेरा लक्ष्य

मुस्तैदी के चलते टली वारदात
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसएसबी और संबंधित संस्थाओं की मुस्तैदी के कारण नाबालिग का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और संभावित मानव तस्करी की घटना को समय रहते रोक दिया गया। फिलहाल आरोपी और पीड़िता को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना, रक्सौल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed