{"_id":"6a2058f24804eb357d0162eb","slug":"india-has-given-new-strength-to-the-foundation-of-education-in-nepal-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4356783-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भारत-नेपाल मित्रता को नई मजबूती, रौतहट में करोड़ों की लागत से बनेगा आधुनिक विद्यालय व पुस्तकालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भारत-नेपाल मित्रता को नई मजबूती, रौतहट में करोड़ों की लागत से बनेगा आधुनिक विद्यालय व पुस्तकालय भवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत और नेपाल के बीच विकास सहयोग को नई मजबूती मिली है। नेपाल के रौतहट जिले में भारत सरकार के सहयोग से आधुनिक विद्यालय एवं पुस्तकालय भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया। करीब 2.84 करोड़ रुपये की इस परियोजना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।
रौतहट में भारत की बड़ी पहल, आधुनिक विद्यालय भवन से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत और नेपाल के बीच विकास साझेदारी का एक और मजबूत अध्याय जुड़ गया है। नेपाल के रौतहट जिले स्थित राजदेवी नगरपालिका-4 के प्राथमिक विद्यालय में भारत सरकार के सहयोग से बनने वाले आधुनिक विद्यालय एवं पुस्तकालय भवन का भव्य शिलान्यास किया गया। करीब 2 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच गहरे होते सहयोग और विश्वास का भी प्रतीक बनेगी।
शिलान्यास समारोह में वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीना और राजदेवी नगरपालिका के मेयर भिखारी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की बड़ी भागीदारी रही।
अत्याधुनिक शैक्षणिक परिसर का स्वरूप मिलेगा
भारत सरकार के अनुदान से बनने वाले इस भवन को उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) के तहत स्वीकृति मिली है। परियोजना पर लगभग 28.4 मिलियन नेपाली रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय को एक अत्याधुनिक शैक्षणिक परिसर का स्वरूप मिलेगा।
विज्ञापन
दो मंजिला भवन में आठ विशाल और आधुनिक कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, ट्यूबवेल, विद्युत सुविधा, सेप्टिक टैंक तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है और भारत सरकार का यह सहयोग सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देगा। स्थानीय लोगों ने भी इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, विधायक के निरीक्षण में खुली पोल; जांच की मांग हुई तेज
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष विमल सर्राफ ने कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य निवेश साबित होगा। उन्होंने भारत सरकार के इस सहयोग को नेपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
गौरतलब है कि भारत सरकार नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सामुदायिक विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं को सहयोग प्रदान कर रही है। रौतहट की यह नई शैक्षणिक परियोजना दोनों देशों के बीच मित्रता, भरोसे और साझा विकास की भावना को और अधिक मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

Trending Videos