Bihar News: नई-नई शादी, अधूरे रह गए सपने... तेज रफ्तार पिकअप ने छीन ली 21 साल के युवक की जिंदगी
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 21 वर्षीय मोहम्मद सलीम की मौत हो गई। हादसा डुंबा चौक के पास उस समय हुआ जब वह बाइक से बाजार जा रहा था। गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से घर से बाजार जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डुंबा चौक के पास हुआ हादसा
यह हादसा मीनापुर थाना क्षेत्र के डुंबा चौक के पास हुआ। मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र की रघई पंचायत निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी महज एक माह पहले ही हुई थी।
बाजार जाते समय पिकअप ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, बुधवार को मोहम्मद सलीम अपनी बाइक से घर से बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। एक माह पहले ही बेटे की शादी होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में मीनापुर थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
फरार वाहन की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।