फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime Suspicious Death of Married Woman Police Stop Secret Funeral, Arrest Husband

Bihar: विवाहिता की मौत पर बवाल! शव लेकर अंतिम संस्कार जा रहे थे ससुराल वाले, आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 07:24 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 07:24 AM IST
सार

पटना के खगौल थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया और दावा किया कि ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar Crime Suspicious Death of Married Woman Police Stop Secret Funeral, Arrest Husband
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र के दल्लूचक स्थित चारघरवा मोड़ पर गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष हत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहा था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष पर लगे हत्या के आरोप
मृतका की पहचान दल्लूचक निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी निशा (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पिता एवं बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दक्षिणी मंदीरी निवासी राजकुमार महतो ने खगौल थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी जितेंद्र कुमार से की थी। गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुराल पक्ष के लोग ट्रैक्टर पर शव लादकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पति जितेंद्र कुमार, ससुर अंबिका प्रसाद समेत अन्य लोगों को शव ले जाते देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जोनल सिस्टम की हुई वापसी; राज्य को चार पुलिस जोन में बांटा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट का कारण पता नहीं लग पाया
मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि फरवरी माह से बेटी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। उससे पहले जब बात हुई थी, तब उसने बताया था कि उसके साथ मारपीट की जाती है। मारपीट का कारण मृतका की मां को मालूम था, जिनकी फरवरी माह में मृत्यु हो गई थी। इसी वजह से मारपीट का कारण पता नहीं चल पाया। वहीं, खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के गले पर फंदे का निशान मिला है, जिससे फांसी लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed