फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar police zonal system restored four police zones patna muzaffarpur darbhanga bhagalpur law and order

Bihar News: पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जोनल सिस्टम की हुई वापसी; राज्य को चार पुलिस जोन में बांटा गया

Thu, 30 Jul 2026 08:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 30 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 2019 से पहले की जोनल पुलिस व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत राज्य को चार प्रमुख पुलिस जोन पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन
bihar police zonal system restored four police zones patna muzaffarpur darbhanga bhagalpur law and order
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 2019 से पहले लागू जोनल पुलिस व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत पूरे बिहार को चार बड़े पुलिस जोन में विभाजित किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। नई व्यवस्था 29 जुलाई से लागू कर दी गई है।

विज्ञापन

चार बड़े पुलिस जोन में बंटा बिहार

नई व्यवस्था के तहत बिहार को चार प्रमुख पुलिस जोन में बांटा गया है।

  • पटना जोन

  • मुजफ्फरपुर जोन

  • दरभंगा जोन

  • भागलपुर जोन

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा 12 रेंज वाली पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन का पुनर्गठन किया गया है।

विज्ञापन

आईजी करेंगे जोन की कमान, डीआईजी संभालेंगे रेंज

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक पुलिस जोन की जिम्मेदारी पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के अधिकारी के पास होगी। वहीं, प्रत्येक रेंज का नेतृत्व पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी करेंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने नई प्रशासनिक व्यवस्था को लागू करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, बच्चों को कमरे में बंद कर भागा; कहां सामने आई ऐसी घटना?

सरकार ने गिनाए बदलाव के फायदे

सरकार का कहना है कि नई जोनल व्यवस्था लागू होने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सुधार होगा। इसके अलावा जोन स्तर के अधिकारी अपने अधीन आने वाले जिलों की बेहतर निगरानी कर सकेंगे। इससे अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार पुलिस रणनीति तैयार करना भी आसान होगा।

कौन-कौन सी रेंज किस जोन में शामिल

पटना जोन

  • पटना सेंट्रल रेंज

  • मगध रेंज

  • शाहाबाद रेंज

मुजफ्फरपुर जोन

  • मुजफ्फरपुर-तिरहुत रेंज

  • चंपारण रेंज

  • सारण रेंज

दरभंगा जोन

  • दरभंगा-मिथिला रेंज

  • कोसी रेंज

  • सहरसा-पूर्णिया रेंज

भागलपुर जोन

  • भागलपुर ईस्टर्न रेंज

  • मुंगेर रेंज

  • मुंगेर-बेगूसराय रेंज

2019 में खत्म हुआ था जोनल सिस्टम

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में बिहार सरकार ने जोनल पुलिस व्यवस्था को समाप्त कर राज्य की पुलिस व्यवस्था को रेलवे पुलिस को छोड़कर 12 रेंज में पुनर्गठित किया था।

क्यों वापस लाई गई पुरानी व्यवस्था?

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में 12 रेंज वाली व्यवस्था से अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निगरानी में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। इसी कारण पुलिस मुख्यालय ने पुरानी जोनल व्यवस्था को फिर से लागू करने की सिफारिश की थी।

जवाबदेह और प्रभावी होगी पुलिस व्यवस्था

सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से पुलिस प्रशासन पहले की तुलना में अधिक संवेदनशील, प्रभावी और क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप काम कर सकेगा। इससे कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed