फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Fake Transport Officer Caught Extorting Drivers Thrashed and Handed Over to Police

Bihar: परिवहन विभाग का फर्जी अफसर बनकर वसूल रहा था रंगदारी, ड्राइवरों ने रंगे हाथ दबोचा; जमकर की धुनाई

Fri, 31 Jul 2026 10:30 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 10:30 AM IST
सार

पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर ट्रैक्टर और पिकअप चालकों से अवैध वसूली करने वाले युवक को चालकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन
Bihar Fake Transport Officer Caught Extorting Drivers Thrashed and Handed Over to Police
फर्जी परिवहन विभाग कर्मी का फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर पिकअप और ट्रैक्टर चालकों से अवैध रंगदारी वसूलने वाले एक शातिर युवक को चालकों और स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में डायल-112 की पुलिस टीम को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान शहर के सुभाषनगर निवासी सीताराम प्रसाद सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग का कर्मी बताकर जबरन रोकता था गाड़ियां
पीड़ित वाहन चालकों ने बताया कि आरोपी बीते तीन-चार वर्षों से मधुबनी थाना क्षेत्र के भूतहा मोड़ और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। वह खुद को परिवहन विभाग का कर्मी बताकर जबरन गाड़ियों को रुकवाता और चालकों से अवैध वसूली करता था। जो चालक गाड़ी नहीं रोकते थे, उनका वह अपनी बाइक से पीछा करता और डरा-धमकाकर जबरन पैसे ऐंठ लेता था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालकों ने पकड़कर पीटा
घटनाक्रम के संबंध में चालकों ने बताया कि गुरुवार को आरोपी सोनू ने मरंगा न्यू बाइपास के पास एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, तो उसने तेज रफ्तार में बाइक से पीछा कर आगे अपनी बाइक लगा दी और रंगदारी की मांग करने लगा। इसी दौरान परेशान ट्रैक्टर चालकों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  घर में सन्नाटा, बेड पर बेजान पड़ा था शव; सॉफ्टवेयर कर्मी की मौत से गहराया रहस्य, पुलिस खंगाल रही सुराग

मामले की जानकारी देते हुए मधुबनी थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि चालकों और स्थानीय लोगों द्वारा एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल वाहन चालकों या अन्य पीड़ितों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। लिखित शिकायत प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed