{"_id":"6a6c2389fb6dfe718f025f6c","slug":"aarohi-a-daughter-of-marhaura-showcased-her-talent-at-the-cbse-cluster-basketball-tournament-saran-news-c-1-1-noi1370-4560788-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खेल के मैदान में बेटी का कमाल, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आरोही ने दिखाई प्रतिभा; टीम को बनाया उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खेल के मैदान में बेटी का कमाल, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आरोही ने दिखाई प्रतिभा; टीम को बनाया उपविजेता
Fri, 31 Jul 2026 11:59 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:59 AM IST
सार
सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर गांव की छात्रा आरोही सिंह ने सीबीएसई क्लस्टर बिहार-झारखंड संयुक्त बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। पटना के लॉयला स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ सारण की बेटी आरोही
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले की बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर गांव की होनहार छात्रा आरोही सिंह ने सीबीएसई क्लस्टर बिहार-झारखंड संयुक्त बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
बिहार और झारखंड के सीबीएसई स्कूल की टीमों लिया था भाग
आरोही ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना के दम पर फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया तथा अपनी टीम को उपविजेता (रनर-अप) बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बिहार के सासाराम स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी एंड मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया था, जिसमें बिहार और झारखंड के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आरोही ने पटना के निजी लॉयला स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी तेज रफ्तार, सटीक पासिंग और बेहतरीन तालमेल ने दर्शकों और खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
आरोही की उपलब्धि सारण जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा
आरोही की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, भावलपुर गांव के लोगों ने भी इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। विद्यालय परिवार ने कहा कि आरोही ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट की पहल, IG की जांच; आत्महत्या बताए जा रहे केस में ढूंढे गए हत्यारे, दो गिरफ्तार
परिवार और विद्यालय के लिए गौरव की बात
आरोही सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह पूरे सारण जिले की बेटियों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगी। स्थानीय शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने आरोही को बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। यदि उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।