फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   motihari dussehra fair couple attacked eight accused arrested mobile phones recovered

दशहरा मेले से लौट रहे दंपती को बदमाशों ने रोका: पति से मारपीट और महिला से सामूहिक दुष्कर्म; आठ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 02:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 19 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में दशहरा मेले से लौट रहे एक दंपती को सुनसान रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पति के साथ मारपीट की और महिला के साथ गंभीर अपराध किया। घटना 18 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे की है।

विज्ञापन
motihari dussehra fair couple attacked eight accused arrested mobile phones recovered
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में दशहरा मेले से लौट रहे एक दंपती के साथ गंभीर आपराधिक वारदात का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुनसान रास्ते में बदमाशों ने दंपती को रोक लिया, पति के साथ मारपीट की और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 18 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें पीड़िता के पति से छीना गया मोबाइल फोन शामिल है।

विज्ञापन

बगीचे में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार, यह घटना मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचे में हुई। यह जगह श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के पास है। आरोप है कि मेले से लौट रहे दंपती को बदमाशों ने सुनसान रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला के पति के साथ मारपीट की गई और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसके साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

विज्ञापन

आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें पीड़िता के पति से छीना गया मोबाइल फोन भी शामिल है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवहर जिले के रहने वाले हैं सभी आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपी बिहार के शिवहर जिले के निवासी हैं। उनकी पहचान 38 वर्षीय अंबिकेश तिवारी, 19 वर्षीय रिकी कुमार, 19 वर्षीय अंकुश कुमार, 19 वर्षीय राहुल कुमार, 18 वर्षीय कंचन कुमार, 18 वर्षीय मुन्ना कुमार, 20 वर्षीय रणधीर कुमार और 18 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र स्थित लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के रहने वाले हैं। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे ने बताया कि पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed