{"_id":"6a2ebda4326599cccd0e0516","slug":"muzaffarpur-bihar-news-ehtesham-rizvi-will-represent-india-in-italy-jnv-student-has-received-an-invitation-an-olympiad-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4394357-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मजदूर के बेटे का कमाल, इटली में देश का परचम लहराएंगे एहतेशाम रिजवी, देश के चार छात्रों को भी मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मजदूर के बेटे का कमाल, इटली में देश का परचम लहराएंगे एहतेशाम रिजवी, देश के चार छात्रों को भी मिला मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र मोहम्मद एहतेशाम रिजवी का चयन अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में हुआ है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले एहतेशाम की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
परिवार के साथ एहतेशाम रिजवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र एहतेशाम रिजवी ने बिहार और जिले का मान बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड में भारत के चार छात्रों में मुजफ्फरपुर के एहतेशाम रिज़वी का भी चयन हुआ है। मुजफ्फरपुर जिले के एक साधारण परिवार में जन्मे मोहम्मद एहतेशाम रिज़वी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरे जिले, बिहार और देश को गर्व है। इटली में आयोजित होने वाले ओलंपियाड में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
देशभर के चार छात्रों में मिली जगह
जवाहर नवोदय विद्यालय, खड़ौना के विज्ञान संकाय के 12वीं कक्षा के छात्र एहतेशाम का चयन अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में हुआ है। आगामी अगस्त (20 से 27 अगस्त) में इटली में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आपको बता दें कि पूरे देश से मात्र चार छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें बिहार के दो छात्र शामिल हैं और उनमें एक नाम एहतेशाम का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्षों के बीच गढ़ी सफलता की कहानी
एहतेशाम के पिता मोहम्मद सेराज अंसारी एक निजी कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। माता गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों वाले इस परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद साधारण है। दादा नूरहसन अंसारी मुजफ्फरपुर क्लब, कंपनीबाग में बड़े बाबू थे। उनके निधन के बाद परिवार बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए क्लब परिसर के डेरा में रह रहा है।
सरकारी स्कूल से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर
एहतेशाम की प्रारंभिक शिक्षा सकरा के सरकारी विद्यालय में हुई। साथ ही उन्होंने सकरा स्थित होली गार्डेन प्रेप पब्लिक स्कूल में अतिरिक्त अध्ययन और मार्गदर्शन प्राप्त किया। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित इस छात्र ने कक्षा छह में जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन लिया और लगातार अपनी प्रतिभा का परिचय देता रहा। पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी में भी उसने विद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके एहतेशाम का सपना भविष्य में एनडीए में शामिल होकर देश सेवा करना है।
ये भी पढ़ें: नम आंखों में गर्व, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, रो पड़ा गयाजी
सपना हुआ साकार, परिवार में जश्न का माहौल
मोहम्मद एहतेशाम रिज़वी कहते हैं कि उनका सपना देश के लिए कुछ बेहतर करने का है और आज वह अपने इस लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाने जा रहे हैं। इसे लेकर परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे थे और आज उनका सपना साकार हो गया है। वहीं, एहतेशाम की मां चांद तबस्सुम ने बताया कि बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिया है। अब वह विदेश जाकर देश का नाम रोशन करेगा और भारत का मान बढ़ाएगा। यह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है और बेटे की कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है।