फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar EOU Raid Concludes at Engineer’s In-Laws' House Crucial Documents Cash and Jewelry Seized

Bihar: EOU की छापेमारी खत्म! इंजीनियर के ससुराल से अहम दस्तावेज जब्त; लाखों की ज्वेलरी-नकदी मिलने की चर्चा

Fri, 31 Jul 2026 09:12 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर/रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर/रोहतास Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 09:12 AM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सासाराम के लघु सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में करीब छह घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। अलमारियों के लॉक तोड़कर तलाशी ली गई। 

विज्ञापन
Bihar EOU Raid Concludes at Engineer’s In-Laws' House Crucial Documents Cash and Jewelry Seized
12 घंटे छापेमारी कर लौटी आर्थिक अपराध इकाई टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के सासाराम जिले में लघु सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की रेड खत्म हो गई है। छह घंटे बाद चाबी मंगाकर कमरा खोला गया था और रात 9 बजे तक चली जांच के बाद टीम वापस लौट गई। बता दें कि, आय से अधिक संपत्ति के मामले में गुरुवार सुबह से कार्रवाई चल रही थी। मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक स्थित अरविंद कुमार चौधरी के ससुराल पहुंची टीम को कई घंटे तक चाबी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस की टीम को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था
भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कार्रवाई समाप्त करने के बाद कई अहम दस्तावेज और जरूरी कागजात अपने साथ लेकर निकल गई। इस कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस की टीम को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। वहीं, इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पटना, मुजफ्फरपुर, बांका और सासाराम में एक साथ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी मिली
मुजफ्फरपुर स्थित उनके ससुराल के मकान पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने तलाशी के दौरान कई अलमारियों के लॉक भी तोड़े। यह भी बात सामने आ रही है कि वहां से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी मिली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, आर्थिक अपराध इकाई की टीम सभी सामानों को जब्त कर आगे की जांच कर रही है। इस दौरान टीम ने कई जरूरी कागजात भी जब्त किए हैं, जिनमें जमीन के अलावा कई अन्य संपत्तियों की खरीद-बिक्री से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो सकती है। इस मामले में जल्द ही EOU के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  घर में सन्नाटा, बेड पर बेजान पड़ा था शव; सॉफ्टवेयर कर्मी की मौत से गहराया रहस्य, पुलिस खंगाल रही सुराग

वहीं, देर शाम तक चली इस छापेमारी को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा और इस दौरान लोगों की आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed