फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur amrapali jewellers loot case five more accused arrested gold recovery arms supplier

Bihar: मुजफ्फरपुर के चर्चित आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, पांच और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 05:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 05:49 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के चर्चित आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लाइनर, हथियार सप्लायर और लूट का सोना गलाकर खरीदने वाले ज्वेलर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
muzaffarpur amrapali jewellers loot case five more accused arrested gold recovery arms supplier
आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड में बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में 12 जून को हुए चर्चित आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। करीब 70 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लाइनर, हथियार सप्लायर और लूट के सोने को गलाकर खरीदने वाले ज्वेलर्स शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये की चांदी, एक लोडेड देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, दो बाइक, एक कार और 26,540 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पहले चार आरोपी जा चुके हैं जेल

ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुरुआती कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिट्टी में छिपाकर रखे गए करीब 33 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, एक देशी पिस्टल और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की थी। आगे की जांच में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

मिथिलेश और अजीत ने की थी दुकान की रेकी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि पारू थाना क्षेत्र के छपरा खास निवासी मिथिलेश कुमार इस लूटकांड का मुख्य लाइनर था। उसी ने आम्रपाली ज्वेलर्स की रेकी कर अपराधियों को पूरी जानकारी दी और वारदात की योजना तैयार कराई।

वहीं वैशाली जिले के लालगंज निवासी अजीत कुमार उर्फ भोला सिंह ने भी लाइनर की भूमिका निभाई और अपराधियों को पूरी तरह सहयोग किया।

हथियार सप्लायर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

पारू निवासी जितेंद्र कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि उसी ने लूटकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार अपराधियों को उपलब्ध कराए थे। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।

लूट का सोना गलाने वाले ज्वेलर्स भी गिरफ्तार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूट के बाद सोने को गलाकर बेचने की साजिश रची गई थी। लाइनर मिथिलेश और अजीत ने लालगंज के ज्वेलर्स प्रशांत कुमार के माध्यम से लूटे गए सोने को गलवाया। इसके बाद गलाया हुआ सोना लालगंज के ही स्टॉकिस्ट मुकेश कुमार को बेच दिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार की दुकान से 33.53 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है, लगभग 50 हजार रुपये की चांदी और 26,540 रुपये नकद बरामद किए हैं।

12 जून को हुई थी 70 लाख की लूट

गौरतलब है कि 12 जून को कांटी के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने करीब 70 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए थे। घटना के दौरान एक आरोपी मौके पर ही पकड़ लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे।

उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पहले चरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 33 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। इस मामले में अनुसंधान लगातार जारी है।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

ग्रामीण एसपी ने बताया कि लूटकांड में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी और बाकी लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed