{"_id":"6a0bf79ccc3cd5eb1105cfe6","slug":"muzaffarpur-bihar-news-land-reforms-minister-dilip-jaiswal-say-on-officer-do-work-or-be-prepared-to-punishment-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4298706-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'काम नहीं करेंगे तो सजा भुगतने को तैयार रहें', मुजफ्फरपुर में बोले- राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'काम नहीं करेंगे तो सजा भुगतने को तैयार रहें', मुजफ्फरपुर में बोले- राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया।
मंत्री दिलीप जायसवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मंगलवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे। वह जिले में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल हो रहे हैं और यहां की जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी चेतेंगे नहीं, उन पर आगे भी कार्रवाई होगी।
पटना से सीधे बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे
मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सीधे बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से पूरे बिहार में सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में वह मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। जिले के मुशहरी, मीनापुर और कुढ़नी प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का वह निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान वह राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे की समीक्षा भी करेंगे। सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमाबंदी और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। मंत्री आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनेंगे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देंगे।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: लापरवाही नहीं चलेगी! जनता की शिकायत लंबित रही तो सस्पेंड होंगे अधिकारी; शिकायत निपटाने का नया फॉर्मूला
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
भूमि सुधार विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जो अधिकारी काम नहीं करेंगे, उन्हें कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य के आरओ और सीओ अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि विभाग की छवि सुधारने के लिए ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सरकार ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि अभी भी समय है, जनता की समस्याएं सुनकर उनका अविलंब निष्पादन करें और राजस्व विभाग पर लगे दाग को हटाने का काम करें।