फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : prasad hospital reopen after 55 days after icu fire incident on court order

Bihar News: 55 दिन बाद फिर खुला प्रसाद अस्पताल, ICU अग्निकांड में गई थी 9 मरीजों की जान

Tue, 28 Jul 2026 10:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 10:46 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल को चार जून के आईसीयू अग्निकांड के बाद सील कर दिया गया था, जिसमें 9 मरीजों की मौत हुई थी। लंबी कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों में सुधार के दावे के बाद कोर्ट ने अस्पताल को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : prasad hospital reopen after 55 days after icu fire incident on court order
अग्निकांड के बाद खुला प्रसाद अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चर्चित प्रसाद हॉस्पिटल को आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार से दोबारा आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। चार जून की अहले सुबह अस्पताल के आईसीयू में हुए भीषण अग्निकांड में 9 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था। अब लंबी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और सुरक्षा मानकों से जुड़े जरूरी बदलावों के दावे के बाद कोर्ट ने अस्पताल को फिर से संचालित करने की अनुमति दे दी है।

चार जून को हुए अग्निकांड के बाद सील हुआ था अस्पताल

चार जून की सुबह प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में भीषण आग लगने से 9 मरीजों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के आरोप लगे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया था।

विज्ञापन

कोर्ट ने दी दोबारा संचालन की अनुमति

अस्पताल प्रबंधन ने सीलिंग की कार्रवाई के खिलाफ अदालत का रुख किया था। मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों की जांच और आवश्यक सुधारों के दावों के बाद कोर्ट ने अस्पताल को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी। मंगलवार से अस्पताल आम लोगों के लिए फिर से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन का दावा, सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बड़े बदलाव

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कोर्ट का आदेश मिलने के बाद ओपीडी और अन्य आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। प्रबंधन का दावा है कि अग्निकांड से सबक लेते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया गया है।

प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में नया फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया है, आपातकालीन निकास द्वार की व्यवस्था की गई है और आईसीयू की विद्युत प्रणाली को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना दोबारा न हो।

स्थानीय लोगों के मन में अब भी सुरक्षा को लेकर सवाल

प्रसाद हॉस्पिटल के दोबारा खुलने से जहां स्थानीय लोगों और नियमित मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी, वहीं सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में अब भी कई सवाल बने हुए हैं। अग्निकांड में अपनों को खोने वाले परिवारों के जख्म अभी भी ताजा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोर्ट के आदेश का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अस्पताल में दोबारा किसी तरह की लापरवाही न हो और इलाज के दौरान किसी की जान खतरे में न पड़े।

अस्पताल मैनेजर ने क्या कहा

प्रसाद हॉस्पिटल के मैनेजर मो. आसिफ इकबाल ने बताया कि मंगलवार से अस्पताल खोल दिया गया है और इमरजेंसी सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार से ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया, "अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को हाईटेक किया गया है। इमरजेंसी सेवाओं से लेकर अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब अस्पताल पूरी तरह नई सुरक्षा व्यवस्था के साथ काम करेगा।"

अग्निकांड के बाद फिर शुरू हुआ प्रसाद हॉस्पिटल

कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद प्रसाद हॉस्पिटल ने एक बार फिर मरीजों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार का दावा किया है, लेकिन अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि भविष्य में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो और ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed