सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : thieves broke into government office and fled with laptops and many files

Bihar News: सरकारी कार्यालय में कहां से घुसे चोर? दो लैपटॉप समेत ये सब लेकर हुए फरार; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित पीओ कार्यालय में होली के दौरान अज्ञात चोरों ने ताला काटकर दो लैपटॉप और जरूरी संचिकाएं चोरी कर लीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।

Muzaffarpur Bihar news : thieves broke into government office and fled with laptops and many files
कार्यालय में चोरी
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में होली पर्व के दौरान चोरों ने एक सरकारी कार्यालय को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित पीओ कार्यालय में घुसकर ताला काट दिया और वहां से दो लैपटॉप समेत अन्य सामान और जरूरी संचिकाएं चोरी कर फरार हो गए।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात कार्यालय का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और पूरे कार्यालय में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरी की घटना के दौरान कार्यालय के पास अबीर बिखरा हुआ मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि होली के दौरान ही चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है
घटना की जानकारी उस समय हुई जब कार्यालय के कर्मचारी सुबह काम पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बाहर के कमरे का ताला कटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पाया कि कार्यालय का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और कई जरूरी सामग्री गायब है।

घटना को लेकर प्रभारी लेखपाल मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि जब वे कार्यालय पहुंचे तो बाहर के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर दो लैपटॉप और अन्य जरूरी सामग्री व संचिकाएं लेकर फरार हो गए हैं। फिलहाल अन्य सामानों का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले यहां कभी चोरी की घटना नहीं हुई थी, यह पहली बार हुआ है।


ये भी पढ़ें- नीतीश चले दिल्ली: पहली बार भाजपा का सीएम, जदयू के भविष्य पर बड़ा सवाल, बिहार की सियासत में और क्या बदलेगा?

मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने के बाद मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

कार्यालय में चोरी

कार्यालय में चोरी

 

कार्यालय में चोरी

कार्यालय में चोरी

 

कार्यालय में चोरी

कार्यालय में चोरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed