फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : wanted criminal clashed with police opened fire on them escape during the retaliatory

Bihar: मुजफ्फरपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद बाइक लूटकर फरार हुआ उत्तम राय

Thu, 13 Aug 2026 10:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 10:27 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी उत्तम राय के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई के बाद भागते समय हथियार के बल पर बाइक लूटकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : wanted criminal clashed with police opened fire on them escape during the retaliatory
पुलिस व अपराधी के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी फरार।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। खुद को घिरता देख आरोपी ने हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।

विज्ञापन

फरार आरोपी की पहचान उत्तम राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस पर फायरिंग करने के बाद भागते समय आरोपी ने एक बाइक सवार को हथियार दिखाकर उसकी बाइक लूट ली और उसी से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आरोपी की फायरिंग में किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। बताया गया है कि उत्तम राय के खिलाफ मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी जिले में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा छोड़े गए पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक वाई-फाई राउटर बरामद किया है। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।



ये भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट पर संग्राम: बिहार में एक्सप्रेसवे चाहिए, लेकिन घर-कॉलेज उजाड़कर नहीं; जोरदार प्रदर्शन

मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि जजुआर थाना क्षेत्र में एक आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। भागने के दौरान उसने एक बाइक सवार से बाइक भी लूट ली और फरार हो गया।

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। फरार आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अपराधी मुठभेड़ आरोपी फरार

पुलिस अपराधी मुठभेड़ आरोपी फरार

 

पुलिस अपराधी मुठभेड़ आरोपी फरार

पुलिस अपराधी मुठभेड़ आरोपी फरार

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed