फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Samrat Chaudhary announces a job for a family member of Bharat Tiwari and financial assistance for the fami

Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध; भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

Thu, 13 Aug 2026 03:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Aug 2026 03:38 PM IST
सार

Bihar News : राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने आखिरकार मान ली बिहार पुलिस की गलती। न्यायिक जांच में बिहार पुलिस का अपराध उजागर होने के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद के साथ एक परिजन को नौकरी देने का एलान हुआ है।

विज्ञापन
CM Samrat Chaudhary announces a job for a family member of Bharat Tiwari and financial assistance for the fami
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के प्रथम दृष्ट्या दोषियों को प्रतीकात्मक सजा दी गई। अब राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने न्यायिक जांच में बिहार पुलिस के अपराध की पुष्टि के बाद बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को खुद एलान किया कि दिवंगत भरत तिवारी के परिवारजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही उनके एक परिजन को सरकारी नौकरी भी देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है।

विज्ञापन


अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर फैसला
सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर भारत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत भारत तिवारी के परिवार की मदद के लिए सरकार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देगी। सरकार के इस फैसले से परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

CM Samrat Chaudhary announces a job for a family member of Bharat Tiwari and financial assistance for the fami
भरत तिवारी के परिजनों से मिले सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
सीएम सम्राट चौधरी ने परिजनों से मुलाकात के बाद क्या कहा था?
इससे पहले 24 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा। तब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थी। 

आरोपी पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था
इससे पहले 31 जुलाई को भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में शामिल पुलिसकर्मी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने की है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच कानून के अनुसार की जा रही है।

17 जून को हुआ था एनकाउंटर
गौरतलब है कि 17 जून को भोजपुर जिले में 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसे गोली मार दी गई। वहीं, पुलिस का दावा था कि भरत तिवारी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed