फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Samrat Chaudhary handed over appointment letters to candidates who cleared the BPSC 70th exam Bihar News

BPSC 70th: बीपीएससी में सफल अभ्यर्थियों को CM सम्राट ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा- जनता का सेवक बनकर काम करें

Thu, 13 Aug 2026 03:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Aug 2026 03:27 PM IST
सार

Appointment Letters: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीपीएससी 70वीं में सफल अभ्यर्थियों से कहा कि आपके सामने बिहार के विकास में योगदान देने का बड़ा अवसर है। नए अधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे और राज्य को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
CM Samrat Chaudhary handed over appointment letters to candidates who cleared the BPSC 70th exam Bihar News
सीएम सम्राट चौधरी ने दिया नियुक्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा के जरिए चयनित 2027 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी सिर्फ पद, अधिकार और सुविधाओं तक सीमित नहीं है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद अधिकारियों के हर फैसले का असर सीधे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस फाइल पर वह हस्ताक्षर करेंगे, वह किसी परिवार के लिए राहत, किसी युवा के लिए अवसर और किसी गांव के लिए विकास का रास्ता खोल सकती है। इसलिए हर निर्णय लेते समय अधिकारी यह जरूर सोचें कि उनके फैसले का समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी मिली
सम्राट चौधरी ने कहा कि 70वीं बीपीएससी के माध्यम से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का चयन हुआ है। अब इन अधिकारियों के सामने अपने पद की गरिमा बनाए रखने के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में आने के बाद अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को करीब से समझना होगा और योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अधिकारी की कार्यशैली से पूरे इलाके की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इसलिए निर्णय लेते समय केवल कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बजाय उसके वास्तविक परिणाम पर भी ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन


दबाव में नहीं, कानून और जनहित के आधार पर लें फैसला
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाते समय कई तरह की परिस्थितियां और दबाव सामने आ सकते हैं। ऐसे समय में उन्हें डर या दबाव के बजाय नियम, कानून और जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी का निष्पक्ष रहना बेहद जरूरी है। अगर प्रशासनिक व्यवस्था ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेगी तो आम लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अफसर बनकर नहीं, जनता का सेवक बनकर काम करें'
सीएम सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त अधिकारियों से पद का अहंकार नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी पद लोगों की सेवा का माध्यम है। अधिकारी जितनी संवेदनशीलता से जनता की समस्याओं को समझेंगे, उतना ही बेहतर प्रशासन स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में सरकार के साथ प्रशासन की भूमिका भी बेहद अहम है। गांवों से लेकर शहरों तक विकास योजनाओं को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने में अधिकारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी।


ईमानदार प्रशासन से ही तेज होगा बिहार का विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्था की गुणवत्ता एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। अधिकारियों के ईमानदार और जिम्मेदार रवैये से सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा और इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि वे अपनी सरकारी सेवा को केवल नौकरी के तौर पर न देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed