फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : young dead body found at baba garib nath road in suspicious circumtance police

Bihar News: मंदिर रोड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Aug 2026 05:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 05:57 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास कांवरिया पथ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 32 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : young dead body found at baba garib nath road in suspicious circumtance police
कांवरिया पथ पर शव मिलने से हलचल तेज।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक का शव बाबा गरीबनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर कांवरिया पथ पर मिला है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर अलग-अलग थानों में भेज रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 32 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है।

विज्ञापन

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने सुबह पानी पिया था और वह काफी बीमार लग रहा था। कुछ देर बाद वह सो गया और बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक कहां का रहने वाला था और यहां कैसे पहुंचा? इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उसने सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहन रखी थी, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह कहीं गार्ड का काम करता था। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि मृतक नशे की हालत में था और इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: रहस्यमयी विष्णु प्रतिमा! ग्रामीणों का दावा- दिन में तीन बार बदलता है रंग, प्राचीन लिपि भी बनी पहेली

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर थाना के सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सड़क पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी तस्वीर अलग-अलग थानों में भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

शव मिलने से सनसनी

मौके पर मौजूद लोग।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed