सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : young girl died in suspicious circumtance family says murder police investigate

Bihar News: मुजफ्फरपुर में होली विवाद के दौरान युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार; जानें झगड़े की वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के चंदूआ गांव में होली पर्व के दिन हुए विवाद में 21 वर्षीय मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाद मिट्टी खेलने को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद परिजन और आरोपी के बीच मारपीट हुई, जिससे मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Muzaffarpur Bihar news : young girl died in suspicious circumtance family says murder police investigate
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के चंदूआ गांव में होली पर्व के दिन हुए आपसी विवाद में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत मिट्टी खेलने को लेकर होली के दिन दो पक्षों में हुई मारपीट से हुई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवती के घर घुसकर परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी-परिजन
घटना के बाद परिजन शोक में डूब गए हैं और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि पहले भी इस विवाद को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस पर नाराज आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिसके कारण मनीषा गंभीर रूप से घायल हुई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


ये भी पढ़ें- Bihar News: मुख्यमंत्री आवास के बाहर क्यों आमरण अनशन पर बैठ गए जदयू प्रदेश महासचिव? पुलिस ने बढ़ा दी सुरक्षा

मामले की जांच शुरू
एसडीपीओ वेस्ट अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि युवती की संदिग्ध मौत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस FSL की मदद से घटनास्थल का सर्वे कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परिजन।

 

 

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed