सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sanjeev from Motihari achieved success by securing 290 rank in UPSC Motihari Bihar News

UPSC Result: पूर्वी चंपारण के संजीव को यूपीएससी में 290वीं रैंक, बिहार के सपूत ने सफलता के बाद कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC CSE 2025 Final Result: पूर्वी चंपारण जिले के पीठवा गांव के संजीव कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 290 रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। यह उनकी तीसरी प्रयास में मिली सफलता है। जानें इस बीच संजीव ने क्या कहा है?

Sanjeev from Motihari achieved success by securing 290 rank in UPSC Motihari Bihar News
अपने माता पिता के साथ यूपीएससी में 290 रैंक लाने वाले संजीव
विज्ञापन

विस्तार

यूपीएससी के परिणाम प्रकाशित होते ही पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के पीठवा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के संजीव कुमार ने 290 रैंक लाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया और गांव में जश्न का माहौल बन गया।

Trending Videos

संजीव कुमार, परचून व्यवसायी सुनील कुशवाहा और सुनीता कुमारी के पुत्र हैं। देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा में 290 रैंक लाना उनके अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई की है
संजीव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने 2022 में दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। वर्ष 2023 में पहले प्रयास में वे मेंस परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। उनके दूसरे प्रयास में उन्होंने आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान ऑल इंडिया रैंक 583 प्राप्त की थी। तीसरे प्रयास में मिली 290 रैंक से उनका सपना साकार हुआ।


ये भी पढ़ें- UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

'अब गांवों में भी यूपीएससी की तैयारी के लिए बेहतर माहौल'
घोड़ासहन क्षेत्र के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार ने संजीव कुमार को बधाई दी और कहा कि अब गांवों में भी यूपीएससी की तैयारी के लिए बेहतर माहौल बन रहा है। पहले छात्र इसके लिए शहरों की ओर रुख करते थे, लेकिन अब गांव के छात्र मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। संजीव कुमार की इस उपलब्धि से पूरे पीठवा गांव और आसपास के क्षेत्रों में गर्व और उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed