सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NEET Re-Exam: NEET re-examination today in 35 cities across Bihar, including Patna; three-tier security; Bihar

NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 21 Jun 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: आज नीट पुनर्परीक्षा है। बिहार में पेपर लीक न हो, इसके लिए इस बार सरकार ने थ्री-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। परीक्ष केंद्र के बाहर सैकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ अभी से ही जुटने लगी है। सुरक्षा जवानों ने कमान संभाल ली है। परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

NEET Re-Exam: NEET re-examination today in 35 cities across Bihar, including Patna; three-tier security; Bihar
नीट पुनर्परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार समेत पूरे देश में आज नीट यूजी 2026 की परीक्ष दुबारा आयोजित हो रही है। इससे पहले की परीक्षा को पेपरलीक की बात सामने आने के कारण रद्द कर दिया गया था। आज दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक री-एग्जाम आयोजित करेगा। बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 156061 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें 81,165 छात्र और 74896 छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात हैं। तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है।




पटना के 95 केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजधानी पटना के 95 केंद्रों पर परीक्षाएं होनी हैं, जिसमें लगभग 46 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पटना के बापू परीक्षा परिसर समेत कई परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे को खंगाला गया है। इस दौरान बिहार पुलिस की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, निगरानी प्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। पटना जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET Re-Exam: NEET re-examination today in 35 cities across Bihar, including Patna; three-tier security; Bihar
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े छात्र। - फोटो : अमर उजाला

अंतिम एंट्री दोपहर 1:30 बजे तक
नीट परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय बेहद महत्वपूर्ण है। परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। फर्जीवाड़े और सॉल्वर गैंग पर नकेल कसने के लिए हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सघन शारीरिक जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, सभी परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की दूरी के बाहर अभिभावकों के लिए छायादार स्थल, शुद्ध पेयजल और आपातकालीन मेडिकल किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान

 

NEET Re-Exam: NEET re-examination today in 35 cities across Bihar, including Patna; three-tier security; Bihar
परीक्षा केंद्र के अंदर जाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
हरे रंग के बड़े सुरक्षा बॉक्स में सीलबंद कर भेजे गए प्रश्न पत्र
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट यूजी पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र शनिवार सुबह बापू परीक्षा परिसर पहुंचाया गया। पुलिस प्रशासन और विशेष सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में प्रश्नपत्रों को पोस्ट ऑफिस के वाहनों के जरिए परीक्षा केंद्र तक लाया गया। कुल आठ वाहनों के काफिले में को हरे रंग के बड़े सुरक्षा बॉक्स में सीलबंद कर भेजा गया था। सुबह करीब 10:30 बजे प्रश्नपत्र बापू परीक्षा परिसर पहुंचा, जहां पहले से तैनात सुरक्षा बलों की मौजूदगी में उसे सुरक्षित रूप से निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। पूरी प्रक्रिया की निगरानी प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने की, ताकि परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे।

परीक्षार्थियों को मुफ्त बस सेवा, दिखानी होगी प्रवेश पत्र की कॉपी
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। छात्र शनिवार से ही निगम की करीब 1500 बसों में मुफ्त यात्रा कर रहे हैं। बस से सफ़र करने के लिए परीक्षार्थियों को बस कंडक्टर को अपने प्रवेश पत्र की एक फोटोकॉपी देनी होगी, जिसके बदले उन्हें शून्य रुपए का टिकट जारी किया जाएगा। यह छूट निगम की सभी एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, इलेक्ट्रिक और पिंक बसों में लागू होंगी। परीक्षार्थी के साथ यात्रा करने वाले परिजनों को सामान्य किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed