{"_id":"6a82fb95bcd546ca6c0df8fa","slug":"pataliputra-purnia-special-train-singrauli-jabalpur-express-madan-mahal-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन शुरू, सिंगरौली एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन शुरू, सिंगरौली एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला
Mon, 17 Aug 2026 05:49 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:49 PM IST
सार
Bihar News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच सप्ताह में पांच दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वहीं सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस का टर्मिनल बदलकर मदन महल कर दिया गया है। दोनों बदलाव 17 अगस्त 2026 से प्रभावी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा-बनमनखी के रास्ते पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच गाड़ी संख्या 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का सप्ताह में पांच दिन परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 1, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 3, शयनयान श्रेणी के 10 और साधारण श्रेणी के 4 कोच के साथ एसएलआर के 2 कोच समेत कुल 20 कोच होंगे।
17 अगस्त से शुरू हुई पाटलिपुत्र-पूर्णिया स्पेशल
गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक सप्ताह में पांच दिन, बुधवार और शनिवार को छोड़कर किया जाएगा। यह ट्रेन पाटलिपुत्र से रात 11 बजे रवाना होकर 23:30 बजे सोनपुर, 23:42 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00:55 बजे मुजफ्फरपुर, 02:00 बजे समस्तीपुर, 03:53 बजे खगड़िया, 04:10 बजे मानसी, 05:55 बजे सहरसा और 07:38 बजे बनमनखी रुकते हुए सुबह 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
वापसी में सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट से चलेगी ट्रेन
वापसी में गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन 18 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक सप्ताह में पांच दिन, गुरुवार और रविवार को छोड़कर किया जाएगा। ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से 09:10 बजे रवाना होकर बनमनखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सोनपुर रुकते हुए 17:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस का बदला टर्मिनल
रेलवे ने गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया है। 17 अगस्त 2026 से यह ट्रेन जबलपुर के बजाय मदन महल और सिंगरौली के बीच संचालित होगी।
यह भी पढ़ें: नितिन नवीन ने बिहार के दो नेताओं को बढ़ाया, तीसरे को छकाया; भाजपा अध्यक्ष के दांव का क्या अर्थ?
मदन महल से 16:05 बजे रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 11651 मदन महल-सिंगरौली एक्सप्रेस मदन महल से 16:05 बजे रवाना होकर 16:15/16:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी और अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 23:45 बजे सिंगरौली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-मदन महल एक्सप्रेस 04:40 बजे सिंगरौली से रवाना होकर 11:25/11:35 बजे जबलपुर और 12:05 बजे मदन महल पहुंचेगी।