Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Ganga River Encroachment Removal Bulldozer Action Damrahi Ghat

बिहार: पटना में गंगा किनारे चला बुलडोजर, सर्वोच्च न्यायालय ने दिए थे अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Mon, 23 Nov 2026 01:57 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 23 Nov 2026 01:57 PM IST
सार

पटना में गंगा नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार सुबह शुरू हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट से कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने दर्जनों जेसीबी मशीनों की मदद से मकानों, ईंट-भट्ठों और चिमनियों को ध्वस्त करना शुरू किया है। अभियान नूरपुर से नौजर घाट तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Patna Ganga River Encroachment Removal Bulldozer Action Damrahi Ghat
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर पटना में गंगा नदी के किनारे कायम अवैध अतिक्रमण को हटाने का व्यापक अभियान सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर और दर्जनों जेसीबी मशीनों की मदद से तट पर बने कच्चे-पक्के मकानों, ईंट-भट्ठों और चिमनियों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई की शुरुआत मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट से हुई।
विज्ञापन


दमराही घाट से कार्रवाई शुरू
अतिक्रमण हटाने के इस अभियान का नेतृत्व प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर पटना सिटी में गंगा किनारे कायम सभी अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। एसडीओ कशिश बख्शी, कई दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की आज हल्दी रस्म, 25 नवंबर को गांव में इसी मंडप में होगी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरपुर से नौजर घाट तक अभियान
अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण विरोधी यह अभियान नूरपुर से नौजर घाट के बीच संचालित किया जाएगा। इसके तहत गंगा किनारे अवैध रूप से निर्मित कच्चे-पक्के मकानों, ईंट-भट्ठों और चिमनियों को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। कार्रवाई को तेजी से पूरा करने के लिए दर्जनों जेसीबी मशीनों को काम में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार: खेत की जुताई को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार-फरसा से हमले में चार घायल, ट्रैक्टर में भी लगाई आग

गंगा तट पर अचानक शुरू हुई इस सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनका विरोध टिक नहीं सका। अधिकारियों की सीधी देखरेख में गंगा किनारे से अवैध कब्जे हटाने का कार्य निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed