Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: विवादित जमीन की अवैध जमाबंदी का मामला, पूर्व सीओ और राजस्व कर्मचारी समेत कई पर एक और प्राथमिकी
विवादित जमीन की अवैध जमाबंदी और गलत लगान रसीद जारी करने के मामले में पूर्व अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ल और राजस्व कर्मचारी करुण करण समेत अन्य के खिलाफ नगर थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।
और पढ़ें
बिहार: अररिया में भीषण सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, 12 घायल
अररिया-रानीगंज मार्ग पर कार और स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा की टक्कर में 12 बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
और पढ़ें
बिहार: बेतिया में मालगाड़ी पर पथराव, इंजन में बैठे लोको पायलट के हाथ में लगा पत्थर, चार संदिग्ध हिरासत में
बेतिया में हरिनगर और चमुआ रेलवे स्टेशन के बीच रविवार देर शाम असामाजिक तत्वों ने मालगाड़ी पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से लोको पायलट यूके यादव घायल हो गए। आरपीएफ ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
और पढ़ेंबिहार: भोजपुर पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, फेसबुक-इंस्टाग्राम के 120 खातों पर कार्रवाई; 40 आईडी हटवाईं
भोजपुर पुलिस ने डिजिटल स्ट्राइक अभियान के तहत अश्लीलता, हिंसा, रंगदारी और जातीय उन्माद फैलाने वाले फेसबुक-इंस्टाग्राम के 120 खातों पर कार्रवाई की है। इनमें 40 आईडी हटवाई गई हैं। पुलिस ने आपत्तिजनक रील बनाने वाले दो युवकों को भी पकड़ा। और पढ़ेंबिहार: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र में फतेहपुर रोड के पास रविवार शाम हाईवा की टक्कर से शैलेन्द्र सिंह उर्फ मास्टर साहेब की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर सड़क जाम किया।
और पढ़ें
बिहार: विद्यापतिधाम में 14वें विद्यापति महोत्सव का आगाज, उप मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण
bihar-news-vidyapati-mahotsav-vijay-chaudhary-vidyapatidham- samastipur और पढ़ेंबिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बीच बढ़ेगा दिन का तापमान
बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बीच बढ़ेगा दिन का तापमान और पढ़ेंकार्तिक पूर्णिमा: 24 नवंबर को पटना में इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक प्लान
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की तैयारी कर रहे हैं तो पटना की यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर जान लें। 24 नवंबर को कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जेपी सेतु पर भी विशेष प्रतिबंध लागू होगा। प्रशासन ने घाटों के पास पार्किंग से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक की पूरी व्यवस्था तय कर दी है। और पढ़ेंबिहार: रंगदारी के लिए कारोबारी के परिवार को बनाया निशाना, युवक की आंख के पास चाकू से वार; मामला हुआ दर्ज
मुजफ्फरपुर के जूरन छपरा में 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर तीन युवकों पर कपड़ा कारोबारी के भाई संतोष कुमार भानू पर हमला करने का आरोप है। चाकू से आंख के पास गंभीर चोट आई। मामले में प्राथमिकी दर्ज है।
और पढ़ें
बिहार: तीन भाइयों के घरों में लगी भीषण आग, कपड़े-गहने और नकदी समेत लाखों का नुकसान
किशनगंज के भोकसरभीट्टा गांव में अचानक लगी आग से तीन भाइयों के मकान जलकर राख हो गए। अगलगी में लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। मुखिया प्रतिनिधि ने अंचलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की पहल की।
