सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   51st anniversary of Emergency black day BJP party JP Nadda Samrat Choudhary patna Bihar news

Bihar : पटना में आज जुटेंगे दिग्गज, आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर जेपी नड्डा और सीएम सम्राट चौधरी करेंगे हुंकार

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 25 Jun 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : आज फिर पूरा पटना भगवा झंडों से पटा हुआ है। भाजपा पटना में आज एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ भाजपा के कई दिग्गज एक साथ मंच पर नजर आएंगे।

51st anniversary of Emergency black day BJP party JP Nadda Samrat Choudhary patna Bihar news
भाजपा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

देश में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के मौके पर आज राजधानी पटना में एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में दोपहर 12:15 बजे होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मंच साझा करेंगे। बिहार की सियासत के लिहाज से इस कार्यक्रम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेता आपातकाल के उस दौर को याद करते हुए विपक्ष पर  सियासी हमला करेंगे।




आपातकाल के काले दौर पर मंथन
25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को भाजपा हर साल काला दिवस के रूप में मनाती है। इस साल आपातकाल के 51 वर्ष पूरे होने पर पटना का ज्ञान भवन इस ऐतिहासिक और राजनीतिक विमर्श का गवाह बनेगा। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar weather : भीषण गर्मी बरकरार, दो हिस्सों में बंटा बिहार का मौसम; झमाझम बारिश के लिए अभी भी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed