Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar 899 revenue courts virtual hearing online land dispute cases

बिहार: प्रदेश के 899 राजस्व न्यायालयों में अब वर्चुअल सुनवाई, घर बैठे निपटेंगे मामले

Mon, 23 Nov 2026 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 05:38 PM IST
सार

बिहार सरकार ने प्रदेश के 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था शुरू की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया। अब नागरिक घर बैठे याचिका दाखिल करने, साक्ष्य अपलोड करने और सुनवाई में शामिल होने के साथ अपने मामलों की स्थिति भी देख सकेंगे।

विज्ञापन
bihar 899 revenue courts virtual hearing online land dispute cases
सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। अब प्रदेश के 899 राजस्व न्यायालयों में मामलों की वर्चुअल माध्यम से सुनवाई की जाएगी। इस व्यवस्था के शुरू होने से दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों और विशेषकर निर्धन वर्ग के लोगों को बार-बार अदालतों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। लोग अब घर बैठे ही अपनी याचिका दाखिल कर पक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन


नई व्यवस्था की शुरुआत और लाभ
राजधानी पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) के अंतर्गत इस नई व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने बताया कि बिहार में जमीन और राजस्व संबंधी करोड़ों आवेदन एवं मुकदमे लंबे समय से लंबित हैं। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से मुकदमों के निस्तारण में तेजी आएगी और अदालतों पर बना मुकदमों का दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा। दूरस्थ क्षेत्रों के कमजोर वर्ग के फरियादियों को अब सुनवाई के लिए बार-बार जिला या अनुमंडल मुख्यालय जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बिहार विधान परिषद: प्रशांत किशोर सभापति के फैसले को कैसे देंगे चुनौती, कोर्ट जाने की बात क्यों कही?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन साक्ष्य और निगरानी सेल
राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से नागरिक अपने मुकदमों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, आवेदक अपने केस की अद्यतन स्थिति भी आसानी से देख पाएंगे। सुनवाई प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से ऑनलाइन सुनवाई की पूरी रिकॉर्डिंग की जाएगी और बातचीत का लिखित रिकॉर्ड यानी ट्रांसक्रिप्शन भी सुरक्षित रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुनवाई के बाद जारी होने वाले आदेशों की गुणवत्ता जांचने के लिए एक विशेष सेल बनाने का निर्देश दिया है, जो नियमित रूप से आदेशों की जांच करेगा।

सूचना प्रणाली व डिजिटल बिहार
मुकदमों की सुनवाई की तारीख और तय समय की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के लिए केवल एसएमएस सेवा पर निर्भर रहने के बजाय कॉल सेंटर और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। नई व्यवस्था का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। यह प्रयास डिजिटल बिहार के निर्माण और सरकारी तंत्र को अधिक पारदर्शी, आसान तथा जवाबदेह बनाने में मददगार साबित होगा। साथ ही, यह सात निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के मुख्य लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed