सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Akashvani Patna Launches Bhojpuri Regional News Bulletin for Listeners

Bihar News: आकाशवाणी पटना की नई पहल, अब भोजपुरी में भी सुन सकेंगे प्रादेशिक समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

आकाशवाणी पटना ने भोजपुरी समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू कर दिया है। पहला बुलेटिन सोमवार शाम 6:05 बजे प्रसारित हुआ। यह न्यूज ऑन एयर ऐप, यूट्यूब और एयर न्यूज बिहार प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा।

Bihar Akashvani Patna Launches Bhojpuri Regional News Bulletin for Listeners
आकाशवाणी पटना से शुरू हुआ भोजपुरी समाचार बुलेटिन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

आकाशवाणी पटना ने सोमवार से भोजपुरी समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू कर दिया। पहला भोजपुरी समाचार बुलेटिन शाम 6 बजकर 5 मिनट पर प्रसारित किया गया। यह प्रसारण आकाशवाणी पटना समेत राज्य के विभिन्न केंद्रों से एक साथ ऑन एयर हुआ।


क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने की पहल
इस अवसर पर वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भोजपुरी जैसी समृद्ध भाषा में समाचार प्रसारण शुरू होना बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में आकाशवाणी पटना के केंद्राध्यक्ष ए.डी. सिजाम, कार्यक्रम प्रमुख अमित कुमार, उप निदेशक (समाचार) एवं समाचार प्रमुख अजय कुमार और समाचार संपादक डॉ. सविता पारिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढें- Bihar: 'नीचे उतरती तो जान चली जाती', ज्योति मांझी के काफिले पर हमले के बाद राजद पर बरसे जीतन राम मांझी

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा बुलेटिन
भोजपुरी समाचार बुलेटिन को न्यूज ऑन एयर ऐप ऐप पर भी सुना जा सकेगा। इसके अलावा यह प्रादेशिक समाचार एकांश के यूट्यूब चैनल, एक्स हैंडल और एयर न्यूज बिहार पटना प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। गौरतलब है कि आकाशवाणी पटना से पहले से हिंदी, उर्दू और मैथिली भाषाओं में समाचार बुलेटिन प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed