{"_id":"69f6b859f2fb9bbb6c06e67e","slug":"bihar-news-be-careful-red-alert-issued-for-storm-and-rain-in-many-districts-of-bihar-weather-forecast-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सावधान! बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानिए कहां-कैसा रहेगा आज का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सावधान! बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानिए कहां-कैसा रहेगा आज का मौसम
Sun, 03 May 2026 08:22 AM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sun, 03 May 2026 08:22 AM IST
सार
Weather Forecast: मौसम विभाग ने तीन जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बिहार में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने समस्तीपुर, सारण और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटों के भीतर भीषण आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंड, समस्तीपुर के 6 प्रखंड और सारण के 7 प्रखंड में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
इधर, मौसम विभाग में बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधेपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में एक दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं पटना, मगध प्रमंडल में बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। लेकिन, पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही हवा चल रही है। धूप और छांव का खेल जारी है।
मौसम विभाग ने लोगों को क्या सलाह दी?

- खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें।
- पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
- खुले मैदान या खेत में जाने से बचें।
- किसान फिलहाल खेतों में काम न करें।