{"_id":"68d29fa62a0748523e03d5d3","slug":"bihar-news-bihar-police-sub-inspectors-recruitment-online-application-starts-vacancy-2025-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : दरोगा अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 1799 पदों पर निकाली वैकेंसी; इस तारीख से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : दरोगा अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 1799 पदों पर निकाली वैकेंसी; इस तारीख से करें आवेदन
Tue, 23 Sep 2025 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:54 PM IST
सार
Bihar : बिहार में दारोगा बनने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के कुल 1799 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया है। अब दो दिन बाद से ऑनलाइन फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस में दारोगा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के कुल 1799 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया है। उक्त पदों पर चयन के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नियुक्त होने वाले दारोगा को लेवल-6 का वेतनमान दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानिए कब से होगा ऑनलाइन आवेदन शुरू
गृह विभाग (आरक्षी शाखा) से मिली जानकारी के अनुसार एक अभ्यर्थी द्वारा एक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए पुरुष व महिला के साथ थर्ड जेंडर भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की उम्रसीमा के गणना दिनांक 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। परन्तु वैसे अभ्यर्थी जो दिनांक 01 अगस्त, 2025 को सरकार द्व्रारा निर्धारित अधिकतम उमेसीमा धारित करते हों, वे भी उमे सीमा के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो रही है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
जानिए क्या है उम्र सीमा
अभ्यर्थियों की उम्र उनके मैट्रिक अथवा समकक्ष प्रमाणपत्रों के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति के पुरुषों एव महिलाओं के न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन