सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Buxar Civil Court threatened with bombing court premises evacuated news in hindi

Bihar News: बक्सर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर कराया गया खाली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 13 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

बक्सर जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय में जिला जज के आधिकारिक ई-मेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना पर पुलिस-प्रशासन ने परिसर खाली कराया। एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड व साइबर टीम जांच में जुटी है।

Bihar News: Buxar Civil Court threatened with bombing court premises evacuated news in hindi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बक्सर के जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को हड़कंप मच गया जब जि ला जज के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम से न्यायालय भवन उड़ाने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया।
Trending Videos


पुलिस-प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी शुभम आर्य, एसडीपीओ गौरव पांडेय, एसडीएम अविनाश कुमार सहित कई थानों की पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड के साथ न्यायालय परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरा मेल किस आईडी से भेजा गया है, इसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। साइबर टीम को भी लगाया गया है ताकि संदेश भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; आत्महत्या की आशंका

फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र तलाशी जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed