सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: State Security Panel Retains Cover for Lalu, Rabri and Tejashwi; Tej Pratap’s Security Withdrawn

Bihar News: राज्य सुरक्षा समिति का बड़ा निर्णय, लालू-राबड़ी और तेजस्वी का कवर बरकरार, तेजप्रताप की सुरक्षा हटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Priya Verma Updated Thu, 04 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में प्रमुख राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद सरकार ने नई सूची जारी की है। इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा बरकरार रखी गई है, जबकि तेज प्रताप यादव की वाई श्रेणी सुरक्षा हटा दी गई है।

Bihar News: State Security Panel Retains Cover for Lalu, Rabri and Tejashwi; Tej Pratap’s Security Withdrawn
लालू-राबड़ी और तेजस्वी की सुरक्षा बरकरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार ने राज्य सुरक्षा समिति की समीक्षा के बाद कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का पुनर्मूल्यांकन किया है। नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालूप्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पहले की तरह जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा भी बरकरार रखी गई है।



सुरक्षा समीक्षा के दौरान सबसे बड़ा बदलाव तेज प्रताप यादव की सुरक्षा व्यवस्था में किया गया है। सरकार ने उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अन्य राजनीतिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड पर बड़ा मोड़: मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला, रिटायर्ड जज से जांच की मांग
विज्ञापन
Trending Videos


सूत्रों के अनुसार राज्य सुरक्षा समिति ने सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त रिपोर्ट खतरे के आकलन और वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। सुरक्षा श्रेणियों में बदलाव का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग और वास्तविक सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है और आवश्यकता के अनुसार उसमें बदलाव किए जाते हैं। फिलहाल लालूप्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था यथावत रहेगी, जबकि तेज प्रताप यादव को दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed