सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar police failed in patna bypass cms cash van loot in bypass patna bihar news

Bihar News : पटना पुलिस को चुनौती, पांच हथियारबंद अपराधियों ने कैश वैन से दिनदहाड़े 27 लाख रुपये लूटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा में हथियारबंद अपराधियों ने  सिक्योरिटी वैन से दिनदहाड़े 27 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर लूटा गया बॉक्स बरामद हुआ।

bihar police failed in patna bypass cms cash van loot in bypass patna bihar news
पटना में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा में बुधवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी वैन से करीब 27 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी वैन निर्धारित रूट से गुजर रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए पांच हथियारबंद अपराधियों ने जोल बीघा के पास वैन को रोक लिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में लेकर रुपये से भरा बॉक्स लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि सुरक्षाकर्मी संभल भी नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 48 घंटे में चार सिर कटे शव बरामद, अलग-अलग पड़े शरीर के हिस्से; इस जिले में रहस्यमयी मौतों से सनसनी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे तथा पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा इलाके में वाहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसी बीच पुलिस ने घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर लूटा गया बॉक्स बरामद कर लिया है। हालांकि, उसमें रखी नकदी के संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं बता रही है। घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि वैन से 27 लाख रुपये लूटे जाने की सूचना मिली है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed