सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Protest at Congress office in Patna, Congress workers angry ticket distribution protest, Pappu Yadav

Bihar: कांग्रेस दफ्तर में बवाल, टिकट बांटने से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पप्पू यादव जमीन पर बैठ गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Nov 2025 02:52 PM IST
सार

Congress Protest: बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 नेताओं को शोकॉज नोटिस भेजा था। आज इन 40 नेताओं ने मोर्चा खोल दिया और सीधे सदाकात आश्रम पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। 

विज्ञापन
Bihar: Protest at Congress office in Patna, Congress workers angry ticket distribution protest, Pappu Yadav
सदाकत आश्रम में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस के अंदर विरोध जारी है। आज टिकट बांटने से नाराज हुए कांग्रेसी सदाकात आश्रम पहुंच गए। यह लोग बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सदाकत आश्रम पहुंचे। विरोध करने रहे कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद पप्पू यादव जमीन पर बैठ गए और उन्हें समझाने लगे। वहीं नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता टिकट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने लगे। 

Trending Videos


पप्पू यादव से कहा- आप की भी गलती है
पप्पू यादव ने गुस्साए कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश की। इस बीच प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपकी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की उतनी ही गलती है, जितनी कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम की है। पैसे लेकर टिकट बांटे गए। जिसने जमीन पर पांच साल मेहनत की। उसे टिकट नहीं मिला। जिसने पैसे दिए, उसे टिकट दिया गया। इस कारण कांग्रेस के खाते में महज छह सीटें आई हैं। हमलोग राहुल गांधी से अपील है कि वह बिहार में चुनाव में ऐसी स्थिति की समीक्षा करें। टिकट बांटने वाले नेताओं पर कार्रवाई करे। ईमानदार को बिहार कांग्रेस की जिम्मेदारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू यादव पर भी लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता वशी अख्तर ने पप्पू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने टिकट बेच दिए। आज हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे, तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पप्पू यादव को यहां गुंडई करने के लिए भेजा। लेकिन, हम लोग डरने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने ने यह सवाल उठाया कि आखिर पप्पू यादव है कौन? कांग्रेस में पप्पू यादव का क्या वजूद है? पप्पू यादव एक दलाल है, जिसने सिर्फ टिकट बेचने का काम किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने राजेश राम के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप है कि कृष्णा अल्लाहवारु, पप्पू यादव और राजेश राम इन तीनों ने टिकट बेचा है।

राजेश राम बोले- ऐसे आरोप लगते रहते हैं
इधर, प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पहुंचे। उन्होंने सामने भी नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। पत्रकारों ने जब राजेश राम से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि टिकट बेचने के आरोप लगते रहते हैं। इन सब आरोपों में दम नहीं है। जिस कार्यकर्ता को समस्या है, वह शीर्ष नेतृत्व के पास जाएं। इसके बाद राजेश राम अपने कार्यालय में चले गए। वहां उन्होंने बंद कमरे में पप्पू यादव और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।
Bihar Politics: क्या CM बनेंगे चिराग पासवान? सवालों पर मां ने कहा- 'आने वाले समय में... मेरा आशीर्वाद साथ'

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया अपना इस्तीफा
महिला कांग्रेस अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने अपना इस्तीफा दे दिया। वह भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की गतिविधि के कारण मैंने इस्तीफा दे दिया। मैंने पार्टी के खूब मेहनत की। लेकिन, मेरे कामों की अनदेखी की गई। पैसे लेकर टिकट बांटे गए। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed