Bihar News: पटना का मौसम बदला, अचानक होने लगी झमाझम बारिश, बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल
Patna Weather News: पटना का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर 12 बजे अचानक झमाझम बारिश होने लगी। बारिश ने उमस वाली गर्मी से राहत तो जरूर दिल दी। लेकिन, कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के तत्कालिक मौसम चेतावनी बुलेटिन के अनुसार बेगूसराय, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंड शामिल हैं। वहीं नालंदा के 20 में से 15, मुजफ्फरपुर के 16 में से 12 और पटना के 23 में से 11 प्रखंड चेतावनी वाले क्षेत्र में हैं।
जानिए किस जिले के कितने प्रखंड में होगी बारिश?
नालंदा: 20 में से 15 प्रखंड
पटना: 23 में से 11 प्रखंड
पूर्वी चंपारण: 27 में से 1 प्रखंड
मुजफ्फरपुर: 16 में से 12 प्रखंड
वैशाली: 16 में से 16 प्रखंड
समस्तीपुर: 20 में से 3 प्रखंड
सारण: 20 में से 5 प्रखंड
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पक्के मकान की शरण लेने, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम खराब होने के दौरान खेतों में न जाने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।