BPSC Exam: होली से पहले नीतीश सरकार का तोहफा, अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली; कब से करें आवेदन?
BPSC News: नीतीश सरकार ने होली से पहले बिहार के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 300 पदों पर वैकेंसी निकाली है। बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है।
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के तहत अभियोजन पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च तक लिए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ही आवेदन करें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। अधूरी या त्रुटिपूर्ण जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
Bihar Vidhan Sabha Live: आवास योजना में गड़बड़ी के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार, BJP-JDU विधायकों ने उठाया सवाल
जानिए किस वर्ग के लिए कितनी सीटें हैं...
- अनारक्षित: 129 पद (35% क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए 41 पद)
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 29 पद (10 पद महिलाओं के लिए)
- अनुसूचित जाति (SC): 42 पद (15 पद महिलाओं के लिए)
- अनुसूचित जनजाति (ST): 7 पद (2 पद महिलाओं के लिए)
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 64 पद (22 पद महिलाओं के लिए)
- पिछड़ा वर्ग (BC): 25 पद (9 पद महिलाओं के लिए)
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 4 पद
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण
- दृष्टिबाधित/अल्प दृष्टि: 3 पद
- श्रवण बाधित: 3 पद
- अस्थि/चलन बाधित: 3 पद
शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
- अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अधीन आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते साक्षात्कार के समय तक डिग्री प्राप्त कर लें।
किस वर्ग के अभ्यर्थी के लिए क्या है आयु सीमा
- अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु एक अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए।
- अनारक्षित वर्ग (पुरुष): अधिकतम 37 वर्ष
- अनारक्षित वर्ग (महिला), BC/EBC (पुरुष/महिला): अधिकतम 40 वर्ष
- SC/ST (पुरुष/महिला): अधिकतम 42 वर्ष
जानिए कैसे ऐसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन एवं दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी।