सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   chirag paswan ljpr jitan ram manjhi fight for mlc seat in bihar legislative council election 2026 bihar news

Bihar : चिराग और मांझी में कौन पड़ा भारी? विधान परिषद की 10वीं सीट किसे; BJP-JDU ने नाम दिए, RLM का पक्का

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह Updated Fri, 05 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव होना है। इसमें से भाजपा-जदयू ने बराबर चार-चार नाम दे दिए। कुशवाहा की पार्टी का नाम पक्का ही है। लड़ाई चिराग और मांझी में है।

chirag paswan ljpr jitan ram manjhi fight for mlc seat in bihar legislative council election 2026 bihar news
बिहार में विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधान परिषद् चुनाव-उप चुनाव के लिए नामांकन के पांच दिन निकल गए। अब शनिवार और सोमवार का दिन बच रहा है। यह देखते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड ने चार-चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी- राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट मिलनी थी और उनके बेटे दीपक प्रकाश प्रत्याशी के रूप में पहले से तय हैं। बच रही एक सीट पर दो केंद्रीय मंत्रियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। केंद्रीय मंत्री और बिहार के भूतपूर्व सीएम जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इस एक सीट के लिए पहले से जुगत में हैं और अब भी यह उठापटक जारी है। दोनों में से किसी एक की ओर से नाम आएगा, इसके लिए भाजपा से डील फाइनल होने का इंतजार है।
Trending Videos


उपेंद्र कुशवाहा ने पहले से रखी है बुकिंग
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधान परिषद् की एक सीट की बुकिंग पहले से कर रखी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम के समय ही यह बुकिंग हो गई थी। उनके बेटे दीपक प्रकाश किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे, जबकि पत्नी विधायक चुनकर आई थीं। दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद छह महीने के अंदर उन्हें विधान परिषद् का सदस्य बनाया जाना था। इस बीच सत्ता परिवर्तन हुआ और एनडीए के अंदर मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के पास चली गई। इस बार भी दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया तो उनके लिए उस सीट पर उतरना जरूरी था। अब सिर्फ रालोमो को औपचारिक रूप से एक सीट पर नाम का एलान करना है। दीपक प्रकाश ही वह नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी-चिराग में किसका पलड़ा भारी
महागठबंधन के पास की तीन सीटें हैं। इनमें से एक पर उसकी जीत लगभग तय ही है। ऐसे में, एनडीए में उस अनिश्चिचत सीट को छोड़ सभी नाम जारी हो चुका है। अब एक सीट पर लड़ाई की संभावना बनाते हुए मांझी और चिराग में से एक की पार्टी को अपना नाम जारी करना है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, उस सीट को लेकर ही संशय था और अब भी है। अब देखना है कि किसका पलड़ा भारी रहता है और उसपर महागठबंधन से रोमांचक मुकाबला होता है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed